लॉकडाउन को आज 21 दिन पूरे

लॉकडाउन को आज 21 दिन पूरे


बड़े शहरों, महानगरों में पाबंदियां रहेगी, कोरोना मुक्त इलाकों में ढील


कोरोना संक्रमण रोकने के लिए घोषित 21 दिन का लॉक डाउन मंगलवार को पूरा हो रहा है । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सुबह 10 बजे देश को संबोधित करेंगे । संभावना है कि कोरोना वायरस महामारी पर अपने चौथे संबोधन में प्रधानमंत्री मोदी कुछ रियासतों के साथ 30 अप्रैल तक लॉक डाउन बढ़ाने की घोषणा कर सकते हैं । सूत्रों के अनुसार महानगरों और बड़े शहरों में पाबंदियां बनी रहेंगी हालांकि जिन कस्बों और ग्रामीण इलाकों में संक्रमण का प्रकोप नहीं है ,वहां ढील मिल सकती है।  276 जिलों में काम शुरू होने की उम्मीद है । केंद्र के सभी मंत्री और अधिकारी सोमवार से कार्यालय में पहुंचकर आर्थिक गतिविधियां फिर से पटरी पर लाने की योजना में जुट गए । इसके लिए देश को  रेड ,ऑरेंज और ग्रीन जोन में बांटा जा सकता है । लॉकडाउन 2.0 में जरूरी सेवाओं और वस्तुओं की सूची भी बढ़ेगी । सूत्रों के अनुसार 15 अप्रैल से 16 तरह के उद्योग और कमर्शियल गतिविधियां भी शुरू होगी ।

लॉकडाउन को आज 21 दिन पूरे
Coronavirus

वर्करों को 30 अप्रैल तक फैक्ट्रियों में ही रखा जाएगा । राज्यों में प्रवासी श्रमिकों के 28 हजार कैंपों से कामगार फैक्ट्रियों तक पहुंचाएं जाएंगे । रेलवे ,एयरपोर्ट , बंदरगाह और कस्टम प्राधिकरण को भी खोलने का संकेत मिल चुका है । राज्यों को निर्देश दिए जा रहे हैं कि मजदूरों को मैन्युफैक्चरिंग यूनिटों  में जाने के लिए पास जारी करें । आटा, दाल, खाद्य ,तेलों की छोटी इकाइयां पूरी तरह खोली जाएंगी । वेयर हाउस और कोल्ड स्टोरेज खोलने की भी योजना है । ये खुलने के बाद ई-कॉमर्स के जरिए डिलीवरी का रास्ता भी साफ हो जाएगा ।


अब तक 11 राज्य लॉकडाउन 30 अप्रैल तक बढ़ा चुके


प्रधानमंत्री की घोषणा से पहले ही देश के 11 राज्यों में 30 अप्रैल तक लॉकडाउन बढ़ चुका है । यह राज्य हैं - दिल्ली, महाराष्ट्र ,तेलंगाना, कर्नाटक, तमिलनाडु ,पश्चिम बंगाल, पंजाब, ओडिशा ,अरुणाचल प्रदेश, पांडिचेरी, मिजोरम । इटली में 3, फ्रांस में 11 मई तक लॉकडाउन बढ़ा । ब्रिटेन में 20 अप्रैल को खत्म हो रहा है । लेकिन यह मई तक बढ़ सकता है । स्पेन ,जर्मनी और रूस भी बढ़ाने पर विचार कर रहे हैं ।

लॉकडाउन को आज 21 दिन पूरे
COVID-19


लॉकडाउन से अर्थव्यवस्था को 7-8 लाख करोड़ का नुकसान


लॉकडाउन से अर्थव्यवस्था पर 7-8 लाख करोड़ रुपए का नुकसान हो सकता है । विश्लेषकों और उद्योग संगठनों ने अंदेशा जताया है बंद में ज्यादातर कारखाने और व्यवसाय में कामकाज ठप है। उड़ाने निलंबित है ,ट्रेनों का परिचालन बंद है, वाहनों और लोगों की आवाजाही को भी प्रतिबंधित किया गया है । इससे 70% आर्थिक गतिविधियां निवेश, निर्यात और जरूरी वस्तुओं को छोड़कर अन्य उत्पादों की खपत थम गई है । केवल कृषि ,खनन उपयोगी सेवाएं, कुछ वित्तीय और आईटी सेवाएं और जन सेवाओं को ही काम करने की अनुमति मिली है । सेंट्रम इंस्टीट्यूशनल रिसर्च ने कहा है कि यह महामारी ऐसे समय आई जब भारतीय अर्थव्यवस्था में साहसिक राजकोषीय और मौद्रिक उपायों के बाद पुनरुद्धार के संकेत दिख रहे थे। इस संकट के कारण देश फिर से 2020-21 में एक अंक में ग्रोथ दर्ज कराने के रास्ते पर पहुंच गया है ।

लॉकडाउन को आज 21 दिन पूरे
Corona


देश का हाल: कोरोना वायरस के मरीजों के इलाज में जुटे योद्धाओं पर बढ़ रहा खतरा


दिल्ली, मुंबई में स्वास्थ्यकर्मियों में संक्रमण के 14 नए केस सामने आए हैं । दिल्ली के साकेत स्थित मैक्स अस्पताल में एक डॉक्टर, एक नर्स और एक अन्य कर्मी संक्रमित मिले हैं । अस्पताल ने बयान जारी कर इसकी पुष्टि की है । कुछ दिनों पहले यहां ह्रदय रोग के इलाज के लिए 2 मरीजों को भर्ती किया गया था बाद में यह दोनों संक्रमित मिले थे । अस्पताल ने कहा कि 39 स्वास्थ्यकर्मियों को अस्पताल में क्वॉरेंटाइन किया गया है । यह लोग संक्रमित मरीजों के संपर्क में रह रहे थे । हालांकि इनमें कोरोना वायरस नहीं दिखाई दिए हैं । मरीजों के संपर्क में आने के पांचवे दिन यानी 14 अप्रैल को इनकी जांच की जाएगी । अस्पताल के कोरोना वार्ड में 154 कर्मी कार्यरत है । यह अस्पताल परिसर में रहते हैं ताकि इनके परिवार और पड़ोसी को संक्रमण का जोखिम ना रहे । उधर ,मुंबई के भाटिया अस्पताल में और 11 स्वास्थ्यकर्मी संक्रमित मिले हैं । यहां अब तक 25 स्वास्थ्यकर्मी संक्रमित हो चुके हैं । सूत्रों ने बताया कि अस्पतालों ने अपने 150 कर्मियों की जांच की थी ।

लॉकडाउन को आज 21 दिन पूरे
Coronavirus

कोरोना के एपी सेंटर


पांच बड़े केंद्रों में 649 नए केस, अकेले दिल्ली में 356

दिल्ली में 356 नए केस मिले हैं । यहां कुल केस 1510 हो गए हैं । 47 इलाके सील कर दिए गए हैं । दिल्ली में साउथ ईस्ट और साउथवेस्ट सबसे ज्यादा प्रभावित है । निजामुद्दीन मरकज के बाद चांदनी महल सबसे हॉटस्पॉट बन गया है । यहां अब तक 50 से ज्यादा संक्रमित मिले हैं ।

मुंबई:महाराष्ट्र में 352 नए मामले आए । जिनमें अकेले मुंबई के 217 है । मुंबई में सोमवार को 16 मौतें भी हुई । धारावी में 4 नए केस बढ़कर 47 हो गए । ये सभी केस 16 स्थानों के हैं ।

इंदौर :मध्यप्रदेश में कोरोना के केंद्र इंदौर में सोमवार को 22 मामले आए । एक व्यक्ति की मौत हो गई । कुल 328 संक्रमित हैं । 33 मौतें हुई है । करीब 1400 सैंपल की जांच पेंडिंग है।

जयपुर :राजस्थान में जयपुर कोरोना का नया केंद्र बन गया है । 29 नए केस के साथ यहां 372 संक्रमित हैं । इनमें आधे रामगंज से ही है । जोधपुर में एक दिन में 31 नए केस आए हैं ।

अमदाबाद :गुजरात में अहमदाबाद में सबसे ज्यादा 320 केस हैं । इनमें से 38 नए हैं । सोमवार को यहां एक व्यक्ति की मौत हुई इसके अलावा दो पुलिस कांस्टेबल संक्रमित पाए गए ।