IPL 2020 । जुलाई से सितंबर के बीच हो सकता है आईपीएल , बाहर हो सकते हैं कुछ मैच

जुलाई से सितंबर के बीच हो सकता है आईपीएल , बाहर हो सकते हैं कुछ मैच

कोरोना वायरस के कारण आईपीएल 15 अप्रैल तक के लिए स्थगित किया जा चुका है
इन महीनों में इंग्लैंड और पाक को छोड़कर अन्य टीमें ज्यादा व्यस्त नहीं है


कोरोना वायरस के कारण फिलहाल तो आईपीएल के 13वे सीजन को टाल दिया गया है लेकिन बीसीसीआई इसके आयोजन को लेकर पूरी तरह से प्रतिबद्ध दिख रहा है रिपोट्स की मानें तो बीसीसीआई इसके लिए जुलाई से सितंबर तक का शेड्यूल देख रहा है अगर सब कुछ ठीक रहा तो क्रिकेट फैंस को जुलाई से सितंबर के बीच या बहुप्रतीक्षित टी20 लीग देखने मिल सकती है आईपीएल पहले 29 मार्च से शुरू होना था लेकिन 15 अप्रैल तक के लिए स्थगित कर दिया गया है टूर्नामेंट को कराने के लिए बीसीसीआई और फ्रेंचाइजियों  कि शनिवार को मीटिंग भी हुई थी उसमें प्लान बी पर भी विचार किया गया था यानी टूर्नामेंट छोटा करने पर भी बात की गई थी फिलहाल प्लान ए पर कोई सहमति नहीं बनी थी लग रहा है कि बीसीसीआई प्लान ए ही पूरा करना चाहता है यानी टूर्नामेंट पूरा 60 मैचों का कराया जाए हालांकि उस मीटिंग में बीसीसीआई और फ्रेंचाइजीयो के मालिकों ने फैसला किया था कि वह इस महीने के अंत तक देखो और इंतजार करो की नीति पर चलेंगे ।

IPL 2020 । आईपीएल 2020
IPL 2020


पूरा आईपीएल या कुछ मैच शिफ्ट हो सकते हैं


2009 में आईपीएल दक्षिण अफ्रीका में 7 दिनों के अंदर खेला गया था यह 5 सप्ताह और 2 दिन के अंदर खत्म हो गया था अगर स्लोट मिलता है तो आईपीएल के कुछ मैच भारत और कुछ मैच बाहर खेले जा सकते हैं या फिर टूर्नामेंट को पूरी तरह से बाहर भी कराया जा सकता है ।

IPL 2020 । आईपीएल 2020
आईपीएल 2020


एफटीपी ज्यादा व्यस्त नहीं, सितंबर में एशिया कप टी20 होना है


जुलाई से सितंबर के बीच ज्यादा क्रिकेट मैच नहीं खेले जाने हैं सितंबर में एशिया कप टी20 खेला जाना है एशिया कप के अलावा भारतीय टीम को आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप से पहले श्रीलंका के खिलाफ लिमिटेड ओवर की सीरीज खेलनी है इस दौरान इंग्लैंड पाकिस्तान की मेजबानी करेगा अन्य देश ज्यादा व्यस्त नहीं है बीसीसीआई इन शेड्यूल को ध्यान में रखकर आईपीएल का कार्यक्रम तैयार कर सकता है ।