कोरोना से ख़तरे में देश । Corona Ka asarदेश में 1600 लोग क्वारेंटाइन सेंटर में, इटली में आज 262 भारतीय वापस लाए जाएंगे
महाराष्ट्र, केरल, दिल्ली और यूपी के 21 शहरों में ही देश के 55% कोरोना मरीज
देश के 19 राज्यों और तीन केंद्रशासित क्षेत्रों में फैला कोरोना
देश में अब कोरोना और संक्रमण के 345 मामले सामने आए हैं 1 दिन में 63 मामले बढ़े हैं ।
देश में 30 जनवरी को कोरोना वायरस का पहला केस केरल में मिला था 49 दिन में या 19 राज्य और 3 केंद्र शासित क्षेत्रों में बहुत चुका है। महाराष्ट्र, केरल, यूपी और दिल्ली में 188 मामले मिले हैं यानी 55% कोरोना मरिज इन राज्यों के 21 शहरों में है । महाराष्ट्र में शनिवार को 11 नए मामले मिले । इनमें 10 मुंबई ,और 1 पुणे में मिला है इसी के साथ यहां के 8 शहरों में कुल 64 मरीज हो गए हैं। इनमें पिंपरी चिंचवड़ में 12 , मुंबई में 11, पुणे में 9, नागपुर में 4 ,यवतमाल में 3, नवी मुंबई में 3, कल्याण में 3 मामले मिले हैं । केरल में शनिवार को 12 पॉजिटिव मरीज मिले इससे यहां कोरोना संक्रमित लोगों की संख्या 52 पहुंच गई ।छह शहर कासरगोड, कोझीकोड, तिरुवनंतपुरम, एर्नाकुलम, पलक्कड़, सबसे अधिक प्रभावित है राज्य में 44,390 लोग निगरानी में है ।
![]() |
| Corona Virus |
यूपी के 6 शहरों में 43 संक्रमित मिले हैं शनिवार को नोएडा और मुरादाबाद में दो केस सामने आए हैं लखनऊ ,नोएडा और कानपुर से सैनिटाइज किए जाएंगे दिल्ली में 26 पॉजीटिव केस मिले हैं ।
21 देशों में लॉक डाउन, 120 करोड़ लोग घरों में कैद
ब्रिटेन में 22 दिन में 177 मौतों के बाद लिया फैसला
ब्रिटेन में कोरोनावायरस से मृतकों की संख्या 177 हो गई है इसके बाद सरकार ने शनिवार से पूरे देश में अनिश्चितकाल के लिए लॉक डाउन कर दिया गया है देश में पहला मामला 29 फरवरी को सामने आया था ब्रिटेन के वित्त मंत्री ऋषि सुनक ने कहा कि यह फैसला ब्रिटेन के लोगों को पसंद नहीं आएगा पर देश मिलकर इस समस्या से लड़ेगा ब्रिटेन पहले ही आंशिक रूप से बंद है लेकिन कई लोग सलाह को गंभीरता से नहीं ले रहे हैं इसलिए लॉक डाउन का फैसला लेना पड़ा अमेरिका में भी न्यूयॉर्क , इलिनोय समेत तीन राज्यों में लॉक डाउन कर दिया गया है ।
![]() |
| Corona Virus |
इटली में संक्रमितों का आंकड़ा 54 हजार
ब्रिटेन : 60 से ज्यादा अखबारों ने फ्रंट पेज पर एक ही हैडलाइन दी
स्पेन : 24 घंटे में 324 लोगों की मौत, 32% बढ़ी मौतों की संख्या
स्पेन में स्थिती बिगड़ती जा रही है पिछले 24 घंटे में यहां 324 लोगों की मौत हो चुकी है यह अब तक का सबसे ज्यादा है कुल आंकड़ा 1326 पर पहुंच गया है वहीं 25 हजार से ज्यादा संक्रमित है मैड्रिड के कन्वेंशन सेंटर में 5000 हॉस्पिटल बेड लगाए गए हैं ।
इटली : 38% मौतें इटली में ,यूरोप में मौतों का आंकड़ा 5,000 से ज्यादा
दुनिया में कोरोना से कुल मौतों में 36% इटली में हुई है 1 दिन में 793 मौतों के साथ यह आंकड़ा 4825 पर पहुंच गया है करीब 54 हजार संक्रमित है इसके साथ ही यूरोप में कुल मौतों का आंकड़ा 5000 से ज्यादा हो गया है ।
एशिया : भूटान में चौथे टेस्ट में पता चला कि महिला को पॉजिटिव है
भूटान में अमेरिकी महिला संक्रमित पाई गई है पहले तीन टेस्ट में रिपोर्ट नेगेटिव आई थी वहीं चीन में पिछले 24 घंटे में एक भी नया घरेलू मामला नहीं आया जबकि जो 24 मामले मिले हैं वे विदेश से आए लोगों में ही है ।
चाइनीज सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रीवेंशन की रिपोर्ट में दावा
वायरस से 80% लोग मामूली बीमार पड़े ,पर इससे संक्रमण फैलने का खतरा गंभीर रोगियों जितना ही
![]() |
| Corona Virus |
कोरोना वायरस के संपर्क में आने वाले 80% से ज्यादा लोग मामूली तौर पर ही बीमार पड़े करीब 14% गंभीर रूप से बीमार पड़े और महज 5% लोग अति गंभीर श्रेणी में पाए गए । हालांकि संक्रमित लोगों में बीमारी फैल रही है यह खुलासा चीन में कोरोना वायरस के मरीजों के आंकड़ों के विश्लेषण के बाद सामने आई है चाइनीस सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रीवेंशन के वैज्ञानिकों ने कोरोना संक्रमित 72,314 लोगों के डेटा का विश्लेषण किया है मेडिकल जर्नल पेडियाट्रिक्स में प्रकाशित शोध में कहा गया है कि चीन में बच्चों के 2143 केसों में 13% ही पोजिटिव मिले । लेकिन इनमें सिर्फ 6% बच्चे ही गंभीर रूप से बीमार पड़े विशेषज्ञ और स्वास्थ्य संगठन ने चेतावनी दी है कि भले ही युवाओं पर वायरस का असर कम हो लेकिन इसके खतरों को गंभीरता से लेना होगा इधर, कोरोना से ज्यादातर देशों का हेल्थ केयर सिस्टम चरमरा गया है ।


