कोरोनावायरस से देश में लॉकडाउन का छठा दिन
केरल में 24 ,यूपी में 17 ,और महाराष्ट्र में 14 केस बढ़े
देश में लॉकडाउन के छठे दिन सबसे ज्यादा 238 मामले बढ़े
- असम में एक भी केस नहीं ,लेकिन 2506 लोगों को क्वारेंटाइन किया
देश में सोमवार को कोरोनावायरस के 238 नए मामले सामने आए । लॉकडाउन के बाद यह 1 दिन में सबसे ज्यादा आंकड़ा है ।देश में लॉकडाउन 25 मार्च से शुरू हुआ था इससे अब तक कुल 1385 मामले हो गए हैं। सबसे ज्यादा प्रभावित राज्यों महाराष्ट्र में 14 और केरल में 24 मामले बढ़े हैं ।अब महाराष्ट्र में 231 और केरल में 222 मामले हो गए हैं ।सोमवार को उत्तर प्रदेश कुल 93 मामलों के साथ तीसरे स्थान पर आ गया ।यहां 17 मामले बढ़े। यूपी ने कर्नाटक को पीछे छोड़ा। कर्नाटक में 91 मामले आ चुके हैं ।
![]() |
| COVID-19 |
उधर असम में कोई मामला नहीं आया है। लेकिन कामरूप जिले में 2506 लोगों को होम क्वॉरेंटाइन में रखा गया है। जबकि कर्नाटक के बेंगलुरु में होम क्वॉरेंटाइन से भागे 10 लोग गिरफ्तार किए गए हैं ।उधर चंडीगढ़ ट्राइसिटी में 6 नए मामले आए यहां 20 मामले हो गए ।
- देश में 102 मरीज ठीक हुए हैं ।सबसे ज्यादा महाराष्ट्र में 25 केरल में 19 संक्रमण मुक्त हुए ।
- जम्मू कश्मीर में 3 नए मामले । कुल 48 हुए । 11,644 निगरानी में है। 772 सैंपल टेस्ट को भेजें ।
![]() |
| Coronavirus |
राजस्थान : भीलवाड़ा में संक्रमण की सबसे ज्यादा 333% रफ्तार
राजस्थान में सर्वाधिक प्रभावित भीलवाड़ा जिले में 10 दिनों में 333% की रफ्तार से संक्रमण फैला ।इसके बाद झुंझुनू में रफ्तार 133% रही उधर राज्य सरकार ने घोषणा की है कि हर गांव को सैनिटाइजर और मास्क खरीदने के लिए 50 हजार दिए जाएंगे ।
मध्य प्रदेश : इंदौर में सख्ती इतनी कि खाना बांटने से एनजीओ को रोका
मध्यप्रदेश के इंदौर में 1 अप्रैल तक सख्त लॉकडाउन कर दिया गया है । सख्ती इतनी है कि एनजीओ को खाना बांटने के लिए दिए गए पास निरस्त कर दिए गए ।प्रशासन ने खुद यह जिम्मा लिया ।भीड़ वाली किराना दुकानें भी बंद कराई ।
उत्तर प्रदेश : मेरठ में एक ही परिवार के 13 लोग संक्रमित
उत्तर प्रदेश के मेरठ में एक ही परिवार के 13 लोग संक्रमित मिले हैं । पूरे परिवार के 5 लोग संक्रमित थे । परिवार के अन्य सदस्यों की जांच की गई तो उनमें से आठ अन्य भी संक्रमित मिले परिवार का एक संक्रमित सदस्य महाराष्ट्र से लौटा था उससे पहले चार ,फिर अन्य संक्रमित हुए ।
तमिलनाडु : चेन्नई के 2500 घरों का रोज होगा सैनिटाइजेशन
तमिलनाडु में चेन्नई के नौ इलाकों के 2500 घरों को रोज सैनिटाइज किया जाएगा ।इन इलाकों से 15 संक्रमित मिले हैं प्रशासन ने यहां के लोगों की 2 दिन में एक बार जांच के आदेश भी दिए हैं ।इसके लिए 6,250 कर्मी भी तैनात किए हैं ।

